मिर्जापुर जनपद में कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया है. वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मंदिर को नष्ट किए जाने पर धरना प्रदर्शन करने से पहले संकटमोचन मंदिर पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया था.
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की ऐतिहासिक विरासत को नष्ट करने वाले बीजेपी सरकार को बुद्धि मिले इसके लिए कांग्रेसियों ने संकट मोचन मंदिर पर पहले वैदिक पंडितों द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा सामूहिक रूप से पाठ किया. जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि हिंदू देवी देवता के मूर्तियों को पुनः प्रतिष्ठित किया जाए.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.