news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मामा और बुआ के बेटे को ट्रक ने कुचला दोनों की हुई दर्दनाक मौत

मिर्जापुर : मामा और बुआ के बेटे को ट्रक ने कुचला दोनों की हुई दर्दनाक मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-21 21:54:00
  •  0

मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रक ने मां और बुआ के बेटे को रौंद दिया हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर राजमन बघौरा गांव के सामने बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को युवकों को रौंद दिया जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर कवरिया के रहने वाला चंद्रेश कोराव थाना क्षेत्र के पवारी गांव के रहने वाला संतोष एक ही बाइक से घर से जिगना थाना क्षेत्र में रिस्तेदारी में आए थे और शाम को घर वापस जा रहे थे कि जिगना थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव के सामने पहुंचने पर प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे दोनों की मौक़े पर मौत हो गई .दुर्घटना कर भाग रही ट्रक की पीछा करने पर ट्रक चालक ट्रक को जिगना कुशहा मोड़ के पास खड़ी कर भाग गया.मौके पर पहुँची जिगना पुलिस ने दोनों के शव को क़ब्ज़े में लेकर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.

मृतक चंद्रेश के चाचा अखिलेश प्रताप ने बताया कि दोनों मृतक आपस में ममेरे फुफेरे भाई थे और माता पिता के दोनों एकलौते संतान थे.लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौक़े पर ही मौत हुई है .ट्रक को क़ब्ज़े में लिया गया है, शव को पोस्टमार्टम को भेज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है

Tag :  

संबंधित पोस्ट