news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर खाना बनाते समय गैस से लगी कमरे में आज मां और चार बच्चे झुलसे अस्पताल में चल रहा इलाज

मिर्जापुर खाना बनाते समय गैस से लगी कमरे में आज मां और चार बच्चे झुलसे अस्पताल में चल रहा इलाज

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-24 11:48:22
  •  0

मिर्जापुर जनपद में खाना बनाते समय गैस से कमरे में आग लग गई,आग से मां के साथ चार मासूम बच्चे झुलस गये.आनन फानन में सभी झुलसे घायलों को मंडलीय पहुंचाया गया है जहां पर इलाज चल रहा है.पति गांव के तेरहवीं कार्यक्रम में खाना बनाये गया था.

मिर्जापुर के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में बीती रात उस समय चीखपुकार मच गई जब एक मकान में आग लगने से एक मां और चार बच्चे झुलस गये स्थानीय लोगों ने दौड़कर सभी झुलसे लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचवाया जहां पर इलाज चल रहा है.बताया जा रहा शिव शंकर हलवाई का काम करते है गांव के एक तेरहवीं कार्यक्रम के लिए खाना बनाने गये थे. घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद थे. पत्नी खाना बना रही थी इस दौरान गैस लीक होने के कारण आग लग गया. आग की लपट कमरे में फैल गई आग इतनी भीषण थी कि कमरे में मौजूद चार बच्चे और मां को बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो हो गया किसी तरह ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी झुलसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला.झुलसे मां बरखा देवी (35 )सत्यम ( 10 )शिवम् (8 )ऋद्धि 3 माह एक का और को जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रहा है.वहीसूचना पर अष्टभुजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक जावला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला के पति शिव शंकर हलवाई भी तत्काल घर पहुंचा.

विवेक जावला ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल मिर्जापुर में चल रहा है.पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. मां समेत पांच लोग झूलते हुए हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट