मिर्जापुर: निर्माणाधीन पॉवर प्लांट का गौतम अडानी ने निरीक्षण किया. वही बाहर किसानों और ग्रामीणों ने जब तक अडानी रहे तबतक विरोध प्रदर्शन करते रहे. किसानों को पुलिस प्रशासन अडानी तक जाने नहीं दिया गया.
मिर्जापुर जनपद के ददरी खुर्द में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला आधारित पावर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है.यह पावर प्लांट देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी का बताया जा रहा है.निर्माणाधीन 1600 मेगावाट पॉवर प्लांट का रविवार को गौतम अदाणी पहुंचकर निरीक्षण किया है. और परिसर में एक पौध रोपण किया.कुल 40 मिनट में परिसर में रहकर निरीक्षण कर चले गए.
वही अदानी थर्मल पावर प्लांट का जब साइट विज़िट कर रहे थे उस दौरान प्लांट के बाहर तनावपूर्ण माहौल हो गया.प्लांट के आसपास के गांवों के ग्रामीण और किसान पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और गौतम अडानी से मुलाकात करने की मांग करने लगे.पुलिस-प्रशासन की भारी तैनाती के कारण ग्रामीण प्लांट तक नही पहुंच पाए.आक्रोशित ग्रामीणों ने गौतम अदानी के खिलाफ नारे बाजी भी की है.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पर्यावरण, जंगल, जमीन और जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक रोक के कारण नही मिलने दिया गया.
अदाणी समूह कोयला आधारित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगा रहा है. यूपीपीसीएल और अदाणी पावर के अधिकारियों के बीच बिजली आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर भी हो चुका हैं. अनुबंध के अनुसार, कंपनी ग्रीनफील्ड 2x800 मेगावाट (1600 मेगावाट) नए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट से बिजली सप्लाई देगी. प्रदेश की 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी. 5.383 रुपये प्रति यूनिट दर से दी जाएगी. जो काफी किफायती हैं. इससे 25 साल में 2958 करोड़ रुपये की बचत होगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.