news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-28 21:45:10
  •  0

मिर्जापुर जनपद में हाइवा ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकल सवार युवक की मौत हो जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दी.नेशनल हाइवे पर धू धू कर हाइवा ट्रक जल गया. इस दौरान घंटो नेशनल हाईवे सड़क जाम भी रहा.

मिर्जापुर देहात कोतवाली के समोगरा गांव के पास बुधवार की देर शाम हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दी, जिससे हाइवा ट्रक नेशनल हाईवे पर धू धू कर जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. बताया जा रहा देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव के रहने वाला बाइक सवार मिथलेश विश्वकर्मा नकहरा से अपने गांव बिकना की ओर बाइक से जा रहा था.जैसे ही वह बिकना अंडरपास के पास पहुंचा, वहां नो-इंट्री के चलते कई घंटों से खड़ा एक हाइवा ट्रक अचानक आगे बढ़ने लगा. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक और हाइवा के बीच टक्कर हो गई जिसके चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दिया ट्रक जलकर राख हो गया.इस दौरान रीवा राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जानकारी मिलते ही देहात कोतवाली विंध्याचल कोतवाली के साथ अन्य थाने की पुलिस भी मौके पहुंच गई सूचना मिलते ही देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित वाहनों के चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.

सीओ सदर मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी जिससे नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दिया था फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम खुलवाया दिया गया है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट