news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : साधन सहकारी समिति रामपुर खोमर मैना के सचिव को डीएम से हटवाने की मांग

मिर्जापुर : साधन सहकारी समिति रामपुर खोमर मैना के सचिव को डीएम से हटवाने की मांग

  •   आफताब आलम
  •  2026-01-29 22:30:04
  •  0

मिर्जापुर रामपुर खोमर मैना के बी पैक्स साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने जनपद के अन्य साधन सहकारी समिति के अध्यक्षों के साथ मिलकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन देकर सचिव रणजीत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ,आरोप लगाया है कि जिस गांव के सचिव हैं उसी गांव के साधन सहकारी समिति में काम कर रहे हैं. आने वाले किसानों को ओवर रेटिंग में खाद की बिक्री करते हैं जिसका वीडियो है और धान की भी खरीदारी ब्लैक करते हैं. किसान जब इसको लेकर विरोध करते हैं तो धमकाते हैं बोलते हैं कि हम इसी गांव के हैं बाहर के नहीं है लेना हो तो लीजिए नहीं तो जाइए. किसानों के शिकायत पर उप जिलाधिकारी लालगंज ने भी ट्रांसफर करने के लिए सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता को आदेशित किया है साथ ही जिला अधिकारी को विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा था, इसके बावजूद भी ट्रांसफर नहीं किया गया, जिस समिति से आए हैं वहां पर भी इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप था,साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष ने भी आरोप लगाया है और सचिव के खिलाफ जिला अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट