मिर्जापुर पुलिस ने अपना दल कमेरावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल को गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.गौशाला की आड़ में गाय को तस्करों के हाथों बेचने का आरोप है.गौशाला से गाय लादकर बिहार में तस्करों को सप्लाई करवाता था जिला अध्यक्ष वर्तमान में लालगंज ब्लाक के सोनबरसा गांव के ग्राम प्रधान भी है.
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गौशाला से गाय बेचने के आरोप में संत नगर पुलिस ने अपना दल कमेंरावादी के जिला अध्यक्ष समेत तीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल समाजवादी पार्टी के विधायक पल्लवी पटेल के नजदीकी बताया जा रहा है. श्याम बहादुर पटेल का तस्वीर पल्लवी पटेल और पल्लवी पटेल की माता अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ भी मौजूद है. श्याम बहादुर पटेल वर्तमान में ग्राम प्रधान सोनबरसा और लालगंज ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष भी हैं. श्याम बहादुर के गिरफ्तार होने से राजनीति गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है.
मिर्जापुर की संत नगर पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें श्याम बहादुर पटेल थाना लालगंज सोनबरसा के रहने वाले हैं, दिलीप कुमार राम कैमूर भभुआ बिहार का और राजेश कोल मिर्जापुर लालगंज उरुवा के रहने वाला है. तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. श्याम बहादुर पटेल पर एक मुकदमा तो दिलीप कुमार राम पर तीन मुकदमा पहले से ही दर्ज हैं. पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने बताया है सोनबरसा गांव में स्थित गौशाला में अपने आर्थिक लाभ के लिए अवैध तरीके से गोवंशों को बेच दिया करते थे. गिरफ्तारी के बाद श्याम बहादुर पटेल ने पुलिस को यह भी बताया कि वह एक राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं फिलहाल पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ कर जेल भेज दिया है.
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है यह गौशालयों के आड़ में पशुओं को बेचने का काम करते थे जिसमें एक राजनीतिक पार्टी का जिला अध्यक्ष भी है फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.