news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: दूल्हा का बारात निकलने के जगह निकली अर्थी

मिर्जापुर: दूल्हा का बारात निकलने के जगह निकली अर्थी

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-06 08:44:28
  •  0

मिर्जापुर जनपद में दूल्हा का बारात निकलने के जगह अर्थी निकली है.विवाह को लेकर खुशियों से भरा घर में मातम छा गया है.बाइक से निकले दूल्हा का शव बाणसागर नहर में मिलने से घर में कोहरा मच गया है.एक दिन पहले पुष्पेंद्र उसके भाई का तिलक संपन्न हुआ था. आज पुष्पेंद्र का बारात जाने वाला था.

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार युवक बाणसागर नहर में जा गिरा जिससे युवक की डूबने मौत हो गई ,बाइक को नहर में देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पहुंचकर बाइक पहचान कर ली जब तलाश की गई तो युवक का शव थोड़ी दूर मिलने से कोहराम मच गया.बताया जा रहा मृतक पुष्पेंद्र कुमार सिंह का आज शाम को बारात निकलना था, उसके पहले सुबह पुष्पेंद्र घर से लालगंज बाजार दूसरे घर पर जाने के लिए गांव से निकला था.इस दौरान गांव के पास बाणसागर नहर में अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.और विवाह से पहले ही खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया. पुष्पेंद्र और उसके भाई उपेंद्र का एक दिन पहले तिलक संपन्न हुआ था.घर में रिश्तेदार जुटे थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं. सुबह के समय पुष्पेंद्र लालगंज की ओर जाने के लिए बाइक से निकला था. इस दौरान हादसा हो गया.परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.इसके बावजूद भी घर वाले मंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है. लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था. दोनों भाइयों को एक दिन पहले तिलक हुआ था आज बड़े भाई का बारात जाना था हादसा हो गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट