news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: शराब के नशे में पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से उतरा युवक को मौत के घाट तो मोहल्ले वाले हत्या करने वाले को भी पीट पिटकर किया लहूलुहान

मिर्जापुर: शराब के नशे में पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से उतरा युवक को मौत के घाट तो मोहल्ले वाले हत्या करने वाले को भी पीट पिटकर किया लहूलुहान

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-06 08:46:26
  •  0

मिर्जापुर जनपद में पुरानी रंजीश को लेकर शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक को तलवार से मौत के घाट उतार दिया जिससे नाराज लोगों ने हत्या करने वालों को भी पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे की हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है.

मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात धारदार तलवार से एक युवक ने नशे में एक कि हत्या कर दी जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने हत्या करने वाले युवक को भी जमकर पीट दिया जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जिलाअस्पताल ले जाने पर हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा मृतक पंचदेव चौहान का रमेश धैकार से पुरानी रंजिश चल रहा था जिसको लेकर आज नशे में रमेश ने तलवार से पंचदेव को मौत की घाट उतार दिया.चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वाले जुट गए रमेश को मौके पर पाकार जमकर पिटाई कर दी जिससे रमेश की भी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नितेश कुमार, सीओ सिटी विवेक जावला फरोंसिक टीम और पुलिस बल के साथ मौके पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी ली है.

अपर पुलिस अधीक्षक सिटी नितेश कुमार ने बताया की शराब पीने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को तलवार से हमला कर दिया जिसमें गर्दन पर चोट आने से एक की मौत हो गई,हमला करने वाला भी मारपीट में घायल हुआ है,जिसे उपचार के लिए जिल अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है, घटना की जांच की जा रही हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट