news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने केंद्रीय बजट की गिनाई विशेषताएं,कहा मिर्जापुर जनपद भी अन्य जनपदों से विकास में है आगे

मिर्जापुर: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने केंद्रीय बजट की गिनाई विशेषताएं,कहा मिर्जापुर जनपद भी अन्य जनपदों से विकास में है आगे

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-08 14:06:03
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता की.केंद्रीय बजट की एक एक कर विशेषताएं गिनाई.यह बजट सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बजट के साथ ही मिर्जापुर के विकास की भी उपलब्धियां बताई कहां यहां पर मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज है, मिर्जापुर अन्य जनपदों से आगे है.

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिर्जापुर के जिला पंचायत सभागार पहुंचे.जहां केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बजट की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानकारी दी.केंद्रीय बजट की एक एक कर विशेषताएं गिनाई.कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का बजट बताया और कहा कि यह बजट सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.केंद्रीय बजट क्रयदताओ को अधिक लाभ कैसे मिले उसकी ओर ले जाने का काम करेगा बजट.

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बजट के साथ ही मिर्जापुर जनपद में हुए विकास को लेकर भी बताया.कहा हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया गया है जहां जो कमी होगी उसको प्रयास कर दूर किया जाएगा.मिर्जापुर जनपद में जनजाति संग्रहालय स्वीकृति है, पर्यटन की जो भी स्थान मिर्जापुर में है उसको धीरे-धीरे आगे विकसित किया जाएगा.मिर्जापुर जनपद में इंजीनियरिंग कालजे, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज है मिर्जापुर जनपद अन्य जनपदों में सबसे आगे है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट