news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : ठंड लगने की बहाना बनाकर दुल्हन ने दूल्हे से स्वेटर खरीदने को कहा मौका पाकर ऑटो से उतर भागने पर लगी लुटेरी दुल्हन

मिर्जापुर : ठंड लगने की बहाना बनाकर दुल्हन ने दूल्हे से स्वेटर खरीदने को कहा मौका पाकर ऑटो से उतर भागने पर लगी लुटेरी दुल्हन

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-11 08:39:43
  •  0

मिर्जापुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पैसा कमाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ किया है.पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत 6 को गिरफ्तार किया है.गिरोह फर्जी दुल्हन बनाकर और दुल्हन के रिश्तेदार बनकर शादी का झांसा देकर लोगो से ठगी करता था.दो से तीन हजार रुपए में गांव के गरीब लड़कियों को दुल्हन बना कर शादी कराने का काम करता था. शादी करने वाले परिवार जनों से 1 से 3 लख रुपए में ऐंठ लेते थे.

मिर्जापुर की राजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है शादी के झांसा देकर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आगरा जनपद के ट्रांस जमुना कॉलोनी, एत्माददौला के रहने वाले अखिलेश से गिरोह के सरगना अजीत ने संपर्क कर शादी का झांसा दिया. दूल्हे की मां मीरा देवी पति अखिलेश के साथ बेटे सचिन सोमवार को मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव पहुंचे.जहाँ शादी के लिए कपड़े और आभूषण खरीदने के नाम पर गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ लाख रुपये लिया.सोमवार के शाम को ही विशुनपुरा गांव स्थित एक छोटे मंदिर ले जाया गया जहां पहले से मौजूद लड़की से शादी कराई गई.फिर सभी ऑटो से मिर्जापुर जा रहे थे. रास्ते में नदीहार बाजार पहुंचने पर दुल्हन ने दूल्हे से कहा बहुत ठंड लग रही हैं स्वेटर खरीद दीजिये. जब लोग स्वेटर खरीदने गए तो मौका पाकर दुल्हन भागने लगी,तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की को पकड़ लिया. जानकारी मिलती है लड़की की जाने वाली और गिरोह के सदस्य पहुंच गए दोनों पक्ष में मारपीट हो गई ,इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.पुलिस ने सभी को थाने लाकर जब पूछताछ की तो ठग गिरोह का भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने दुल्हन मनीषा समेत 6 को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 हजार रुपये शादी का बरामद किया है. गिरफ्तार में जिऊती निवासी चौखड़ा, राजगढ़, मिर्जापुर,रीता निवासी लालपुर, मड़िहान मिर्जापुर,जितेंद्र और उसकी पत्नी महिमा निवासी, दाउदपुर, चकिया, चंदौली और रामविलास सैयद राजा चंदौली को गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना अजीत अभी भी फरार है.

राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शादी कराने के नाम पर पैसा ऐंठने वाले गिरोह को पकड़ा गया है. दुल्हन समेत 6 को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया फरार सरगना अजीत की तलाश जारी है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट