मिर्जापुर जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने घूसखोर चकबंदी लेखपाल को पकड़ा है.लेखपाल अरुण कुमार यादव को रंगे हाथ 5000 रुपये घूस लेते पकड़ा हैं.नामांतरण का आदेश जारी कराने के नाम पर घुस ले रहा था.देहात कोतवाली में लाकर पूछताछ कर एंटी करप्शन टीम ने भेजा जेल.
मिर्जापुर एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को चंदबदी लेखपाल को पकड़ा है. नामांतरण का आदेश जारी कराने के नाम पर 5000 घुस ले रहा था.पकड़े गए लेखपाल का हाथ धुलवाया गया तो उसके हाथ में केमिकल युक्त कलर लग गया पाया गया. एंटी करप्शन की टीम ने भरूहना से लेखपाल को गिरफ्तार कर देहात कोतवाली लाया जहां से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा ड्रमंडगंज के भटपुरवा गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने थाने में तहरीर दे कर आरोप लगाया कि लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज में चकबंदी का काम चल रहा है. जिसमें अपना नामांतरण कराने के लिए आवेदन किया था. भटपुरवा क्षेत्र में तैनात लेखपाल अरूण कुमार यादव नामांतरण का आदेश जारी कराने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा है. नहीं देने पर नामांतरण को जारी नहीं करा रहा है कई बार शिकायत की गई नहीं आदेश नहीं जारी करने पर लेखपाल के खिलाफ़ तहरीर दी. शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, कृष्ण् अवतार और निरीक्षक विनोद यादव अपने टीम के साथ भरूहना चाैराहे पर पहुंचे जब चंकबंदी लेखपाल पीड़ित से रिश्वत पांच हजार रुपये लिया तो रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. टीम ने लेखपाल के खिलाफतहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया. एंटीकरप्शन की टीम के निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि भटपुरवा क्षेत्र के लेखपाल जो जौनपुर के थाना खुटहन स्थित तिलकिहा हरिहरापुर गांव के रहने वाला है जिसका नाम अरूण कुमार यादव है पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया . लेखपाल खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.