news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बोर्ड परीक्षा में बीईओ के आँख में धुल झोंककर लगाई गई ड्यूटी

मिर्जापुर : बोर्ड परीक्षा में बीईओ के आँख में धुल झोंककर लगाई गई ड्यूटी

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-17 17:26:10
  •  0

मिर्जापुर : यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होने जा रहा है. ऐसे में मिर्जापुर के विकासखंड नारायनपुर में बोर्ड परीक्षा में बेसिक अध्यापकों की लगने वाले ड्यूटी में मनमानी की जा रही है. कई मठाधीश अध्यापकों के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय यानी बीआरसी पर अपने कुछ चहेते शिक्षकों का उनकी सुविधानुसार उनके पसंद के परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगायी गई है तो वही दूसरी ओर कुछ अध्यापकों की ड्यूटी उनके विद्यालय या घर से 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर लगायी गई है।यह कोई पहला मामला नही है बल्कि हर बार ऐसे देखने को मिलता है कि बीआरसी पर कुछ अध्यापक अपना विद्यालय छोड़ के अपनी सेवा दे रहे है । कुछ अध्यापकों में निलंबित चल रहे चर्चित अध्यापक धीरज सिंह भी शामिल है। जिनके इशारे पर सभी ड्यूटी मनमाने ढंग से लगायी जाती रही है ।अपने साथ वाले शिक्षकों की या ड्यूटी नहीं लगायी गई है या फिर उनसे पूछ कर उनके सुविधानुसार ड्यूटी लगायी गई है। इस मामले में बीईओ की मौन सहमति है । जो वो लोग चाहते है वही बीईओ द्वारा किया जाता है । कुछ महिला शिक्षको की भी ड्यूटी उनके घर या विद्यालय से दूर लगा दिया गया है जिससे वो अपने छोटे। छोटे बच्चे को अकेला छोड़कर सुबह 6 बजे बोर्ड की ड्यूटी किस प्रकार से करेंगी ।कुछ ऐसे भी परीक्षा केंद्र है जहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उनका शोषण किया जाएगा और उनके स्थान पर किसी और की ड्यूटी लगा दी जाएगी । इसी तरह का मामला पूर्व में तहसील पर सुपरवाइजर / बीएलओ की नियुक्ति में भी की गई ।

Tag :  

संबंधित पोस्ट