मिर्जापुर जनपद में एक युवक शादी न होने से परेशान होकर सैकड़ों फिट ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ कर जमकर हंगामा करने लगा. परिवार जने जब शादी करवाने का आश्वासन दिया तब जाकर युवक ने पुलिस के सामने टावर से नीचे उतरा.
मिर्जापुर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शादी न होने से आहत एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. युवक गुरुवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा के आगे स्थित दुल्हन पैलेस में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट से ज्यादा बताई जा रही है. टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई.मगर टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था, जिससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही थी.युवक को समझाने की कोशिश घंटों की गई. मगर वो नहीं मान रहा था, युवक टावर पर चढ़कर कह था था मुझे घर में सम्मान नहीं मिल रहा है मेरी शादी भी नहीं कराई जा रही है. फिर युवक के घर वालों को बुलाया गया. पुलिस के सामने युवक के परिजनों ने आश्वासन दिया शादी कराने का तब जाकर युवक पुलिस के सामने टावर से नीचे उतरा.
कटरा कोतवाली प्रभारी वैद्यनाथ सिंह के अनुसार, युवक की पहचान हथिया फाटक निवासी जुनैद (26) के रूप में हुई है. जुनैद की शादी नहीं हुई है. घर वालों को दबाव बनाने के लिए टावर पर चढ़ गया था और कह रहा था मेरी शादी नहीं करवाया जा रहा है और मुझे सम्मान भी घर में नहीं मिला है. युवक करीब दो घंटे तक टावर पर ही बैठा रहा.उसके न उतरने पर फायर ब्रिगेड और अन्य टीमों को बुलाया गया था उससे बात की गई. बताया कि उसे घर में सम्मान नहीं मिल रहा है.उसकी शादी नहीं हो रही है.घर के अन्य लोग की शादी हो गई है पर उसकी शादी नहीं करा रहे है.इसके बाद उसे समझाया गया कि वह नीचे उतर जाए उसकी भी शादी करा दी जाएगी, इस आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.