मिर्जापुर जनपद में एक नाबालिग से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए.पीड़ित के पिता के अनुसार एक दुष्कर्म कर रहा था एक वीडियो बना रहा था और एक देख रहा था कोई आ तो नही रहा इस तरह से दुष्कर्म किया गया है.पुलिस ने तीन युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है.
पूरा मामला कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहा गांव की एक नाबालिग लड़की जो मंदबुद्धि की थी जो 14 फरवरी 2026 को बकरी के चारे के लिए घास लेने गई थी. इस दौरान अकेली लड़की को देखकर तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. 20 फरवरी को वायरल कर दिया इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस 20 फरवरी के रात भर गांव से लेकर घटनास्थल तक का निरीक्षण किया. लड़की के पिता के तहरीर पर पुलिस ने 21 फरवरी के सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता को गांव के लोगों ने दिखाया तो परिवार के लोगों ने पड़िता से पूछा तो पिड़िता आपबीती अपने परिजनों को बताई उसके बाद पिड़िता के पिता पिड़िता के साथ कछवा थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद कछवा थाना अध्यक्ष अमरजीत चौहान ने उच्चाधिकारियों को सुचित कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल दुष्कर्मियों के घर दबिश दिया.
घटना की सुचना पर पुलिस उपाधीक्षक सदर मुनिंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली पुलिस उपाधीक्षक सदर मुनिंद्र पाल सिंह ने बताया सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लड़की मंदबुद्धि की है ,पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही एक अभियुक्त जो फरार है उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा और पिड़िता को न्याय मिलेगा. पूरी घटना की जांच की जा रही है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.