news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्य धाम क्षेत्र में मांस और मदिरा की दुकान एक किलोमीटर बाहर स्थान्तरित कराने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मिर्जापुर: विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्य धाम क्षेत्र में मांस और मदिरा की दुकान एक किलोमीटर बाहर स्थान्तरित कराने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-23 08:22:47
  •  0

मिर्जापुर के सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्याचल धाम में शराब और मांस की दुकाने मंदिर क्षेत्र से एक किमी दायरे से बाहर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्थानांतरित कराने की मांग की है.

चैत्र नवरात्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है ऐसे में जहां धार्मिक स्थलों पर तैयारियां अभी से शुरू हो गई है.तो वही चैत्र नवरात्र के पहले मिर्जापुर के सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है. सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखकर मांग किया है कि विंध्याचल धाम से एक किलोमीटर बाहर शराब और मांस की दुकाने स्थानांतरित की जाए.पत्र में लिखा है मांस और शराब की दुकान होने से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष कर बुजुर्ग और महिलाओं को असुविधा एवं असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र की धार्मिक भावना प्रभावित होती है.ऐसे में जन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शराब और मांस की दुकान विंध्याचल क्षेत्र से एक किलोमीटर बाहर करने की आवश्यकता है. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण दर्शन पूजन की सुविधा मिल सके. आपके इस निर्णय से आने वाले श्रद्धालु और क्षेत्रवासी आपके सदैव आभारी रहेगा. हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का अपना विशेष महत्व है.चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है.मान्यता है कि इसी पर्व के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस वर्ष नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी मंदिर पर हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे वैसे यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन पूजन करता है. मां विंध्यवासिनी धाम में यदि सदा विधायक रत्नाकर मिश्रा की मांग मुख्यमंत्री पूरा करते हैं नवरात्र के पहले तो श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी जीत होगी.

सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मां विंध्यवासिनी, मां काली और मां अष्टभुजा ब्रह्मांड का एक ऐसा त्रिकोण स्थान है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं.यहां मांस मदिरा जो बिकता है जब श्रद्धालु ह्रदय में बड़ा कष्ट लेकर जाते है. इसलिए मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग किया है की विंध्य क्षेत्र में मांस मदिरा बंद कराने का काम करें. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कष्ट ना हो इसलिए मांग किया है कि एक किलोमीटर के दायरे में शराब और मांस की दुकान ना हो. मैं मुख्यमंत्री के साथ ही यह काफी आबकारी मंत्री जनपद के कमिश्नर और डीएम को भी भेजा है मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री मेरी मांग पूरा करेंगे.

Tag :  

संबंधित पोस्ट