मिर्जापुर जनपद के देवरी गांव पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर परसिर में राज्यपाल ने पौधरोपण किया.राज्यपाल ने विश्विद्यालय ,कुलपति,जिले के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया. कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि राज्यपाल ने कार्य के प्रगति के साथ ही कितने छात्रों का एडमिशन हुआ जानकारी ली है.
जनपद के मड़िहान तहसील के देवरी गांव के निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय पहुंचीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया.निरीक्षण कर विश्विद्यालय के कार्य प्रगति की जानकारी ली.विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर स्कूली बच्चों को बैग वितरण किया.साथ ही कुलपति शोभा गौड़ और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छनाबे विधायक रिंकी कोल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश पटेल के साथ जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार एसपी अर्पणा रजत कौशिक अन्य अधिकारियों के सात बैठक कर विश्वविद्यालय के निर्माण के साथ ही छात्रों के एडमिशन को लेकर जानकारी ली इसके बाद राज्यपाल सोनभद्र के लिए रवाना हो गई.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जाने के बाद कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि राजपाल निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने आई थी उसके कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली है.साथ हीविश्वविद्यालय में कितने छात्रों का एडमिशन हुआ है विश्वविद्यालय को और कैसे उत्कृष्ट ऊपर ले जाने को निर्देशित किया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.