news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर के चार छात्राओं ने बनाई महिलाओं के लिए स्पेशल ब्रेसलेट,मुसीबत के समय बज उठेगा महिलाओं के परिजनों के साथ पुलिस का मोबाइल

मिर्जापुर के चार छात्राओं ने बनाई महिलाओं के लिए स्पेशल ब्रेसलेट,मुसीबत के समय बज उठेगा महिलाओं के परिजनों के साथ पुलिस का मोबाइल

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-02 16:27:22
  •  0

मिर्जापुर के स्वामी विवेकानंद स्कूल चक चड़िया, कछवा के चार छात्राओं ने महिलाओं के सेफ्टी के लिए एक कमाल का ब्रेसलेट तैयार किया है जो महिलाओं के छेड़खानी से बचाने में मदद करेगा.महिलाओं लड़कियों को कोई परेशान किया तो एक बटन टच करते ही उनके परिजनों और पुलिस के पास लोकेशन और ऑडियो रिकॉर्डिंग तत्काल पहुंच जाएगा.जिससे महिलाओं को मदद मिलेगी.

मिर्जापुर के चार छात्राओं ने महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को बचाने के लिए एक स्मार्ट ब्रेस्लेट तैयार किया है.जो मह‍िलाओं लड़कियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए तकनीक का इस्‍तेमाल कर स्‍कूली छात्राओ ने तकनीक से लैस एक ब्रेसलेट बनाई है, जिसमें लोकेशन और ऑडियो रिकॉर्डिंग है. मुसीबत में होने पर एक बटन दबाएंगी परिजनों के साथ पुलिस के पास लोकेशन और ऑडियो रिकॉर्डिंग पहुंच जाएगी जिससे उन्हें को मदद मिलेगी. विवेकानंद के चार छात्राएं सृष्टि तिवारी,याजशवि,तृषा मिश्रा और मुस्कान ने मिलकर इस ब्रेसलेट को तैयार किया हैं ,जों महिलाओं को अपराध से बचाने में मदद करेगा.छात्राएं प्रोजेक्ट का नाम स्मार्ट वीमेन सेफ्टी ब्रेसलेट दिया हैं. इसकी खासियत की इस डिवाइस को किस भी मोबाइल फोन के ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता हैं, इसमें एक बटन लगा हैं मुसीबत में महिलाएं इस बटन को दबा कर इसमें सेट किये गये चार से पांच नंबरो पर कॉल करने के साथ लोकेशन सेंड कर पुलिस और परिजनों को कॉल लोकेशन के साथ ऑडिओ रिकॉर्डिंग सूचनाएं दें सकती है. समय रहते घटना स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी. छात्राएं स्नार्ट ब्रेसलेट को बनाने मेँ लगभग 30 हजार रूपये का ख़र्च किया है और 20 दिनों का समय लगाहै. इसमें लगे उपकरण : ब्लूटूथ नैनो मॉड्यूल, ब्लू रेड लाइट, एस डी कार्ड रिडर, बैटरी, माइक्रोफोन, इत्यादि का इस्तेमाल कर तैयार किया है.

छात्राओं ने बताया कि महिलाओं लड़कियों और बच्चों के साथ हो रहे अपराध को देखते हुए इस डिवाइस को तैयार किया गया है जिससे इन्हें आसानी से मदद मिल सके. वही स्कूल के प्रिंसिपल ऋषि कांत उपाध्याय ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही इसमें भी सपोर्ट किया जाता है साथ डिवाइस से तैयार किया है इस महिलाओं के अपराध में कमी आएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट