news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

युद्ध के बीच काम कर रहे मजदूरों ने परिजनों से बताया हर 10 मिनट पर आ रही मिसाइल, हम लोग सुरक्षित, परेशानी होगी तो मोदी खुद वापस लाएंगे

युद्ध के बीच काम कर रहे मजदूरों ने परिजनों से बताया हर 10 मिनट पर आ रही मिसाइल, हम लोग सुरक्षित, परेशानी होगी तो मोदी खुद वापस लाएंगे

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-02 16:30:02
  •  0

मिर्जापुर : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध में दुबई और इजराइल में मिर्जापुर जनपद के मजदूर काम करने गए हैं.परिवार से फोन से बातचीत हो रही है वह खुद को सुरक्षित बता रहे मगर युद्ध के माहौल में परिवार अपनो के सलामती के लिए चिंतित है.

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर पूरा विश्व टीवी पर निगाहें बनाया हुआ है तो वही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक ही गांव के रहने वाले लगभग 50 लोग अरब के UAE ,इजराइल और सऊदी अरब में काम करने गए है. यह लोग दुबई और अबू धाबी और इजराइल में मजदूरी का कार्य करते हैं.पिछले दो दिनों से अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद बदले माहौल को लेकर परिवार वालो में चिंता बढ़ा दिया है. परिवार वालों को कहना है की बात हर दिन हो रही है सुरक्षित अपने को बता रहे हैं कुछ कंपनियां बंद चल रही हैं लेकिन हम लोगों को चिंता सता रही है.

मिर्जापुर कछवा थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के लगभग 50 लोग इस समय मजदूरी के लिए अरब देशों और इजराइल गये हुए है.गांव के ही रहने वाले अखिलेश कुमार के भाई राजू और दो भतीजे आदर्श और आशीष दुबई रहते है वहा पर वह लोग मजदूरी का कार्य करते है, युद्ध शुरू होने के बाद परिवार परेसान हो गया है हालांकि राहत की बात यह कि दुबई से परिवार के लोग लगातार फोन के जरिये संपर्क में बने है.राजू की पत्नी इंदु मति का पति की चर्चा होते ही रो पड़ती है आँखों से आंसू छलक जाते है.वह कहती है कि पति से फोन पर बात हो रही है मगर युद्ध के हालात को देखते हुए उनकी चिंता लगी रहती है.वही भाई अखिलेश का कहना है फोन पर उन लोगो ने बताया कि वह लोग ठीक है कोई परेसानी है सुरक्षित है. यही हाल इस गांव के रहने वाले शिव नरेश का भी है इनके बेटे पंकज कुमार इजराइल में रहते है फोन आया तो उन्होंने बताया कि लागातर सायरन बज रहे है. हर 10 मिनट पर मिसाइल हमला हो रहा है मगर हम लोग सुरक्षित है.आज काम से छुट्टी है. जब कहा गया काम पर न जाना तो कहा कि पैसा कहां से आएगा ड्यूटी करेंगे आप परेशान मत होइए, सभी एयरपोर्ट बंद है परेशानी होगी तो मोदी सरकार खुद वापस लाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट