news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : विधायक पल्लवी पटेल के भड़कने पर एसडीएम गुलाबचंद्र ने कड़े लहजे में दिया जवाब

मिर्जापुर : विधायक पल्लवी पटेल के भड़कने पर एसडीएम गुलाबचंद्र ने कड़े लहजे में दिया जवाब

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-07 22:34:12
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंची विधायक पल्लवी पटेल ने गो तस्करी के आरोप में बंद पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया 6 घंटे बाद डीएम एसपी से वार्ता के बाद समाप्त किया. पत्रकारों से बात करते हुए बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधा कहा अपना दल(क) के जिलाध्यक्ष को फर्जी तरीके से फंसा कर सत्ता में बैठे लोग बदनाम कर रहे है.मिर्जापुर पुलिस प्रशासन इनके कठपुतली बना हुआ है.डॉक्टर सोनेलाल के नाम बेचकर सत्ता का स्वाद चख रहे हैं.

मिर्जापुर अपनादल कमेरावादी जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह पिछले एक महीने से गो तस्करी के आरोप में मिर्जापुर जिला कारागार में बंद है ,जीसके समर्थन में आज अपना दल कमेरावादी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 12 बजकर 58 मिनट पर मिर्जापुर पहुंचकर सिटी क्लब से इकट्ठा होकर कचहरी रोड होते हुए जिला मुख्यालय 1 बजकर 10 मिनट पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू किया. इस दौरान एसडीएम गुलाब चंद्र सीओ अमर बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह मनाने गए तो दो बार एसडीएम पर विधायक पल्लवी पटेल भड़क गई कहां की जब तक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नहीं आते हैं धरना समाप्त नहीं किया जाएगा. 5 घंटे धरने के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विधायक पल्लवी उनके 10 सदस्य टीम के साथ 5 बजकर 15 मिनट से जिला अधिकारी कार्यालय में वार्ता शुरू की गई 6 बजकर 35 मिनट तक वार्ता चली इसके बाद धरना को समाप्त कर दिया.पल्लवी पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हमे आस्वासन मिला है पहली एफआईआर में जो जमानत की सुनवाई होगी , इससे पहले जमानतदार के कागजात का वैरिफिकेशन कर दिया जाएगा,दूसरी एफआईआर में भी कागजात जमा करवा दिए जाएंगे, अब इनके खिलाफ इसके आगे कोई कार्रवाई नही होंगी.इस आश्वसन के बाद धरना को समाप्त किया गया है. पल्लवी पटेल ने आगे कहा मुख्य आरोपी से मारपीट कर जबरन नाम लिवाने पर अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष को आरोपी बनाया गया है. 20 साल का प्रतिनिधि को कूट रचित के माध्यम से राजनीतिक द्वेष से फसाया गया है राजनीतिक धूमिल करने का प्रयास किया गया है. पुलिस प्रशासन कहना है की गैंग से जुड़े थे मगर मैं पुख्ता के साथ कर सकती हूं ऐसा नहीं था.

वही बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधा.कहा अपना दल(क) के जिलाध्यक्ष को फर्जी तरीके से सत्ता में बैठे लोग फंसा कर बदनाम कर रहे है.मिर्जापुर पुलिस प्रशासन इनके कठपुतली बना हुआ है.डॉक्टर सोनेलाल के नाम बेचकर सत्ता का स्वाद चख रहे है.जिला अध्यक्ष को अंदर रखकर मेरे हौसले आंदोलन आवाज को खत्म नही कर सकेंगे.आपके साथ सपा का कोई नेता नहीं आया तो कहा कि अपना दल कमेरवादी अपने आप में सक्षम है अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट