मिर्जापुर: मिर्जापुर जनपद में नए मकान के निर्माण के लिए गिराई जा रही पुरानी दीवार अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर घटना की जांच जुट गई है
मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर 33 गांव में रविवार को समय बड़ा हादसा हो गया जब नए मकान के निर्माण के लिए पुराने दीवार को गिरते समय अचानक भरभरा कर पूरी दीवार गिरने से मलबे में एक बुजुर्ग महिला दब गई. ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर किसी तरह मलबे से महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया.
बताया जा रहा मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव में पुराने मकान की दीवार गिरकर नए मकान का निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान पुराने दीवार को गिराते समय दीवार अचानक भरभरा कर गिरने से वृद्ध महिला शांति देवी मलबे में दब गई ग्रामीण रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मचा गया.
सीओ ऑपरेशन दीपशिखा ने बताया कि दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हुई है शव को कब्ज लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर घटना की जांच की जा रही है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.