मिर्जापुर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर गैस एजेंसी और गोदाम पर भीड़ लग रही है. उपभोक्ताओं ने कहा घर पर डिलीवरी नही की जा रही. गैस बुकिंग के 20 दिन बाद गैस गोदाम पर मिल रहा है. वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की न पहले कमी थी न आज कमी है सर्वर डाउन होने से एक-दो दिन बुकिंग की समस्या हुई थी, जिसके कारण यह पैनिक हुआ है मिर्जापुर जनपद में 6000 प्रतिदिन डिलीवरी की डिमांड है यहां पर आज भी 14 से 15000 सिलेंडर हर दिन उपलब्ध है.
अमेरिका ,इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिर्जापुर लोगों में चिंता बढ़ गई है. गैस एजेंसियों और गोदाम पर भीड़ लग रही है. गैस लेने के लिए लंबी लंबी लाइन में लगे हैं और बुकिंग करने के लिए काउंटर पर लोग मारामारी कर रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि घर पर डिलीवरी ना होने के कारण गैस गोदाम पर आना पड़ रहा है जिसके चलते 20 दिन बाद गैस लेना पड़ रहा है. अस्मिता गैस गोदाम पर पहुंची महिला निशा ने बताया कि होली के 15 दिन पहले गैस बुक कराया था. गैस पहुंचाने वाला मोबाइल तक बंद कर लिया है पहुंचा नहीं रहे हैं जिसके कारण मुझे यहां पर भी बड़ी मशक्कत के बाद गैस मिला. विंध्यवासिनी गैस एजेंसी पर भी कुछ ऐसा ही हाल है मगर यहां गैस लेने के लिए नहीं बल्कि बुकिंग कराने के लिए भीड़ लगी हुई है सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रहा है.
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि सर्वर से डिस्टर्ब हुआ था.लोगों को बुकिंग कराने में असुविधा हुई जिसके कारण लोगों में पैनिक हुई है. गैस की पहले भी नई कमी थी आज भी नहीं है, घरेलू उपभोक्ताओं को कहना चाहूंगा कि कोई भी परेशान ना हो, साथ ही अपील किया कि एक साथ लोग भिड़े ना लगाये जिसको दो सिलेंडर है एक भरवाया है तो उसको तत्काल दूसरा भरवाने का प्रयास न करें आवश्यकता होने पर ही भरवाये. जनपद में 5 से 6000 प्रतिदिन सिलेंडर की आवश्यकता है अभी हमारे पास 14 से 15000 गैस सिलेंडर हर दिन उपलब्ध रहता है.एसडीएम सीओ के नेतृत्व टीम बनाई गई है. पुलिस और आपूर्ति विभाग लगी हुई है. सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिए गए हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.