मिर्जापुर जनपद में अपनादल कमेरवादी के जिला अध्यक्ष का बेटा भी गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.गिरफ्तार मनीष उर्फ सोनू पटेल पर 25 हजार ईनामिया था.इसके कब्जे से एक मोटर साइकिल व 40 हजार रूपये नगद बरामद किया है. पिता पिछले एक महीने से जिला कारागार में गो तस्करी आरोप में बंद है. विधायक पल्लवी पटेल भी पिता के समर्थन में प्रदर्शन कर चुकी हैं.
मिर्जापुर के जिगना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है गो तस्करी के आरोप में पिछले एक महीने से फरार चल रहे अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल के बेटे मनीष उर्फ सोनू पटेल 25000 इनामिया को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार मनीष पर संत नगर और लालगंज थाने में गो तस्करी का मुकदमा दर्ज है. मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 25000 का इनाम रखा था. पुलिस ने जिगना थाना क्षेत्र के पाली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनीष के पिता श्याम बहादुर सिंह पटेल पिछले एक महीने से जिला कारागार में बंद है.अपनादल कमेरावादी के नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल ने 7 मार्च को श्याम बहादुर सिंह पटेल के समर्थन में कलेक्टर में प्रदर्शन भी कर चुकी हैं.
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि 25000 इनामिया गो तस्करी के आरोप में फरार चल रहे मनीष उर्फ सोनू पटेल को गिरफ्तार किया गया है इसके पास से 40 हजार नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. लालगंज और संत नगर थाने में गो तस्करी का मुकदमा दर्ज था. पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है इसके पहले भी पांच लोगों को इस मामले में जेल जा चुके हैं
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.