news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : विंध्याचल में नवरात्र के पहले होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा गैस की किल्लत का असर,

मिर्जापुर : विंध्याचल में नवरात्र के पहले होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा गैस की किल्लत का असर,

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-14 21:23:43
  •  0

मिर्जापुर : गैस की किल्लत का असर मिर्जापुर जिले के होटल व रेस्टोरेंट पर भी पड़ने लगा है. नवरात्र के पहले विंध्याचल धाम में गैस की किल्लत के कारण होटल और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं. होटल रेस्टोरेंट संचालको और काम कर रहे मजदूरों के अलावा आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या सामना करना पड़ेगा.

इजरायल,अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देशभर में गैस की किल्लत हो रही है मिर्जापुर जनपद में भी गैस के किल्लत के कारण रेस्टोरेंट और होटल पर असर पड़ना शुरू हो गया है नवरात्र के पहले मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित होटल और रेस्टोरेंट गैस के किल्लत के कारण एक-एक करके बंद हो रहे हैं. नवरात्र में आने वाले श्रद्धालुओं को खाने की समस्या से जूझना पड़ सकता है. विंध्याचल धाम में वैसे तो प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं मगर नवरात्र में इसकी संख्या लाखों में हर दिन पहुंच जाती है . ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट में भारी संख्या में श्रद्धालु खाने भी पहुंचते हैं मगर गैस की किल्लत रहेगी तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक मिश्र ने बताया कि एक ओर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर नवरात्रि मेले से ठीक पहले गैस सिलेंडर की किल्लत ने व्यवसायियों की परेशानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो रेस्टोरेंट बंद करने की स्थिति बन सकती है, जिससे श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. गैस न होने के कारण बंद भी कर दिया गया है.वही रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगरों और कर्मचारियों की स्थिति भी चिंताजनक हो गई है.काम बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होने वाला है कई कारीगरों का कहना है कि यदि लंबे समय तक रेस्टोरेंट बंद रहे तो उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट