news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : अवैध रूप से पोस्ता की खेती करने वाले रिटायर्ड शिक्षक और उसके दो बेटे गिरफ्तार

मिर्जापुर : अवैध रूप से पोस्ता की खेती करने वाले रिटायर्ड शिक्षक और उसके दो बेटे गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-14 21:25:32
  •  0

मिर्जापुर जनपद में अवैध रूप से पोस्ता की खेती करने वाले रिटायर्ड शिक्षक और उसके दो बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा खेती किए गए 2086 पौधे बरामद किया है जिसका वजन 34 किलो 600 ग्राम है. मिर्जापुर के कछवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध रूप से पोस्ता की खेती करने वाले तीन को गिरफ्तार किया है. पोस्ट की खेती करने वालों में कछुआ थाना क्षेत्र के गोधना गांव के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक महेंद्र कुमार मौर्य और उनके दो बेटे अरविंद कुमार मौर्य और प्रवीण कुमार मौर्य किया करते थे. मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर इनके खेत से 2086 पौधे जिसका वजन 34 किलो 600 ग्राम बरामद किया है. पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. कछवा थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि अवैध रूप से पोस्ता खेती करने वाले तीन को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से 2086 पोस्ता के पौधे बरामद किए गए हैं पोस्ता खेती बिना लाइसेंस की नहीं होती है, इससे अफीम बनाया जाता है. जानकारी मिलने पर खेती नष्ट करते हुए इन्हें गिरफ्तार का जेल भेजा जा रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट