news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से के पास विदेश भागने से पहले किया गिरफ्तार

मिर्जापुर : जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से के पास विदेश भागने से पहले किया गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-14 21:27:43
  •  0

मिर्जापुर : जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.मिर्जापुर पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले असफाक खान उर्फ लकी खान को गिरफ्तार किया है.विदेश भागने के फिराक में था.अब तक पुलिस ने इस मामले में 10 को गिरफ्तार कर चुकी है.

मिर्जापुर के देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में फरार 25 हजार इनामी असफाक खान उर्फ लकी खान समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अशफाक खान विदेश भागने के फिराक में था पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. अशफाक खान उर्फ लकी खान का रिश्तेदार साहिल अहमद जो जिम में ट्रेनर का काम करता था उसे भी पुलिस ने मिर्जापुर के रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया है. मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पुलिस लाइन के मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि देहात कोतवाली में दो लड़कियों ने मुकदमा दर्ज कराया था उन्होंने आरोप लगाया था जिम के आड़ में धर्मांतरण और शारिरिक शोषण किया जाता है. आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके थे दो आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. आगे अभी जांच की जा रही है जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उन्हें भी गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा. दरअसल मिर्जापुर जनपद में करीब दो महीने पहले चार जिम में जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने और लड़कियों का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा था.मामले में मुख्य सरगना इमरान, मौलाना, एक जीआरपी सिपाही समेत आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर अलग-अलग दिनों में जेल भेज जा चुका है.जबकि नौवां आरोपी असफाक उर्फ लकी दो महीने से फरार चल रहा था. एसपी की ओर से 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था.पुलिस की टीम कई जगह तलाश में लगी थी. शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी असफाक उर्फ लकी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पहले गिरफ्तार कर लिया गया जिम में ट्रेनर का काम कर रहे 10वां साहिल को भी गिरफ्तार किया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट