मिर्जापुर विंध्याचल धाम पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया.देश में गैस की किल्लत को लेकर मोदी पर निशाना साधा.भगवान राम मंदिर में राम रसोई गैस के अभाव में बंद हो गई है.मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितना झूठ बोलती है.इसराइल जाकर मोदी ने भारत के सैकड़ो साल के संबंध को खत्म किया.मोदी सरकार के दीपक की लौह बुझ रही है.विदेश नीति और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से सरकार फेल है, इसकी कीमत भारत के 140 करोड़ के जनता को चुकाना पड़ रहा .युद्ध लंबा चल गया तो भारत गैस और पेट्रोलियम के लिए तरस जाएगा.
मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी पहुंचे जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गैस किल्लत को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.कहा भगवान राम मंदिर में राम रसोई गैस के अभाव में बंद हो गई है.मोदी और भारतीय जनता पार्टी सरकार कितना झूठ बोलती है.जो कह रहा है गैस मिल रहा है उसे मिर्जापुर के किसी एजेंसी पर ले जाइए बिना सुरक्षा को छोड़ दीजिए उसको समझ में आ जाएगा.मनमोहन के सरकार में एक संकल्प लिया गया था 45 दिन का स्टोरेज हर हाल रखा जाए, मगर मोदी सरकार नेता गिरी से फुर्सत नहीं.इसराइल जाकर मोदी ने भारत के सैकड़ो साल के संबंध को खत्म किया.मोदी सरकार के दीपक की लौह बुझ रही है.विदेश नीति और आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से सरकार फेल है, इसकी कीमत भारत के 140 करोड़ के जनता को चुकाना पड़ रहा है.मोदी की गलत नीतियों से देश पर भारी पड़ रहा.युद्ध लंबा चल गया तो भारत गैस और पेट्रोलियम के लिए तरस जाएगा.
प्रमोद तिवारी ने बताया कि मैं मां विंध्यवासिनी धाम में पिछले 40 साल से आ रहा हूं.हर नवरात्र के पहले दिन आते हैं कोरोना के समय बीमारी जो थी तब नहीं आए थे. मां विंध्यवासिनी प्रदर्शन पूजन कर अपने परिवार और देश के लिए की कामना करता हूं.और मैं चाहता हूं जल्दी से यह संकट समाप्त हो इजरायल ईरान का जो युद्ध हुआ यह समाप्त हो.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.