news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज कहा महिलाओं को अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे

मिर्जापुर : स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज कहा महिलाओं को अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे

  •   जेपी पटेल
  •  2026-03-24 22:51:40
  •  0

मिर्जापुर : स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है.पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के महिलाओं को पेंशन देने के मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा मैं यह नहीं जानता अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे हैं एक कमजोर घर की बेटी आज राष्ट्रपति के पद पर आसीन है.नारी को हमेशा पूजने वाली शक्ति के रूप में माना है.

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान,कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मंगलवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है. उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए मां दरबार में पौधे वितरण के स्टाल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में पौधा वितरण किया. पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव महिलाओं को 40000 पेंशन देंगे इस सवाल को लेकर कहा कि मैं यह नहीं जानता अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे हैं,एक कमजोर घर की बेटी राष्ट्रपति के पद पर आसीन है. अखिलेश यादव कल आएंगे क्या करेंगे लेकिन मैं नारी को हमेशा पूजने वाली शक्ति के रूप में माना है उसी की पूजा करते आ रहे हैं.वही कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रोने और प्रयागराज में सड़क जाम करने को लेकर सीधे जवाब न देकर कहा कि जो अच्छे काम हो रहे उनकी चर्चा होनी चाहिए. मां विंध्यवासिनी दरबार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के द्वारा 70000 पौधा वितरण कर चुके हैं. जो दर्शन करने श्रद्धालु आ रहे हैं वह लेकर जा रहे हैं. पेड़ को पुत्र की तरह पाला जाए तो ऐसे संदेश देते हैं जो बहुत प्रेरणादायक होता.पेड़ कई रूपों में काम में आता है. जड़ से लेकर तना तक काम में आता है सूख जाने पर भी काम में आता है.जिस तरह से मां बेटे का रिश्ता होता है उसी तरह से एक पेड़ कोई ले जाता है तो बेटे की तरह पाल पोस कर बड़ा करता है.इन पेड़ों के माध्यम से वातावरण अनुकूल बनेगा.

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना किया है हमारे देश, प्रदेश और रायबरेली वासियों पर सदैव अपने आशीर्वाद की शीतल छाया बनाए रखें. मां विंध्यवासिनी प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री को इतनी शक्ति दें कि एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी निर्वहन कर पाए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट