मिर्जापुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के साथ ही मां काली मां अष्टभुजा का दर्शन पूजन किया है. पत्रकारों से बात करते हुए कहा मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पाकर अपने आप को मैं सौभाग्य शाली समझता हूं पूरे प्रदेश के समृद्धि खुशहाली स्वास्थ्य और यूपी की प्रगति के लिए मां के चरणों प्रार्थना किया हूं. रामलला जी का भव्य मंदिर बना बाबा काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बना मां विंध्यवासिनी धाम भी लगभग बनकर तैयार होने वाली है यहां भी भक्तों की संख्या बढ़ रही है.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के साथ ही कालीखोह स्थित मां काली, अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित मां अष्टभुजा का नवरात्र के छठवें दिन दर्शन पूजन किया है. पत्रकारों से बात करते हुए कहा आज मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मां विंध्यवासिनी ने जो दर्शन दिया है मैं अपने आप को सौभाग्य शाली समझता हूं.पूरे प्रदेश के समृद्धि खुशहाली स्वास्थ्य और यूपी की प्रगति के लिए मां के चरणों प्रार्थना किया हूं .श्री रामनवमी भी आने वाली है रामलला जी का भव्य मंदिर बना बाबा काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बना मां विंध्यवासिनी धाम भी लगभग बनकर तैयार होने वाली है हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, इसके कारण से निरंतर यहां भक्तों की संख्या बढ़ रही है. मां की महिमा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. आने वाला समय देश में हर प्रकार के सरकार पार्टी के लिए प्रदेशवासियों के लिए शुभ हो यही मां के चरणों में प्रार्थना की है.पोलिटिकल सवाल को लेकर कहा मंदिर में क्या पूछना है अखिलेश के लिए बाहर पूछना.
उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर आज मिर्जापुर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरे ,इसके बाद कार बसे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया है. इसके बाद कालीखोह स्थित मां काली और अष्टभुजा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया.इसके बाद अष्ठभुजा गेस्ट हाउस पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.