मिर्जापुर जनपद में भगवान श्री राम के शोभायात्रा में बिजली कटने पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा बिजली विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए. घंटों से राम भक्तों ने बिजली कटने से सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी से नाराज विधायक रत्नाकर मिश्रा ने फोन लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि फालतू बात कर रहे हो, जानबूझकर धरना प्रदर्शन करा रहे हो, यह बदतमीजी है पूरा कार्यक्रम खराब कर रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल मिर्जापुर जनपद में भगवान श्रीराम का रामनवमी के दिन नगर में एक विशाल हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा निकल गई थी. शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल थे. 6 घंटे से बिजली शहर में काटे जाने से नाराज राम भक्तों ने घंटाघर के पास पहुंचकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे इस दौरान जानकारी होने पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा राम भक्तों के बीच पहुंच गए वहीं से बिजली विभाग के एक्सईन को फोन लगाकर कहा फालतू बात कर रहे हो जानबूझकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कहीं ना कहीं आपका हाथ है यह बदतमीजी है पूरा कार्यक्रम खराब कर रहे हैं .आपने हमसे कहा था 8:00 बजे तक लाइट आ जाएगी अभी तक नहीं आया आपने कहा था कि नहीं कहा था बताइए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राम भक्तों के द्वारा सड़क जाम करने की जानकारी मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. नाराज विधायक रत्नाकर मिश्रा को मनाने में जुड़ गए किसी तरह विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो बिजली विभाग के अधिकारी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके बाद विधायक ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे राम भक्तों से कहां आगे चल जाए समय से शोभा यात्रा को समाप्त किया जाए तब जाकर जाम समाप्त हुआ. बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आंधी पानी आने के कारण दो पेड़ गिर गए थे जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. वही पत्रकारों से बात करते हुए सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा नहीं बताया कि मैं 4:00 बजे आया तो लाइट नहीं था .एक्सईन से बात किया एक्सईन ने कहा दो पेड़ गिर गया है हमारा क्रेन भी नहीं काट पा रहा है,हम उसको कटवा रहे हैं धीरे-धीरे, 8:00 बजे तक हम लाइट चालू कर देंगे ,अभी तक लाइट नहीं आई अब बता रहे हैं पानी बरस गया यदि इसमें साजिश पाया जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का काम करेंगे किसी को बख्शेंगे नहीं, यदि उनका गलती नहीं होगा तो किसी के साथ अन्याय भी नहीं होगा
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.