news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बाणसागर नहर में पानी पीते समय किशोर का पैर फिसलने से हुई मौत

मिर्जापुर : बाणसागर नहर में पानी पीते समय किशोर का पैर फिसलने से हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-03 22:52:44
  •  0

मिर्जापुर जनपद में बाणसागर नहर में पानी पीते समय किशोर का पैर फिसलने से डूब गया .बाणसागर नहर का गेट बंद कराने पर तेज बहाव के कारण किशोर का शव 300 मीटर दूर मिला. अपने दोस्तों के साथ भेड़ चराने गया हुआ था ,प्यास महसूस होने पर पानी पीने उतरा जिससे हादसा हो गया

मिर्जापुर हलिया थाना क्षेत्र के गंजरिया गांव के पास-शुक्रवार को बाणसागर नहर में पानी पीते समय एक किशोर का पैर फिसल गया जिससे वह तेज बहाव के कारण बाणसागर नहर के पानी में डूब गया. जानकारी होने पर बाणसागर कर्मचारियों ने गेट बंद किया 300 मीटर घटनास्थल से दूर किशोर का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा फुलियारी गांव का रहने वाला 12 वर्षीय विजय शंकर पाल उर्फ गोलू अपने दोस्तों के साथ भेड़ चराने गया हुआ था.प्यास महसूस होने पर बाणसागर के नहर में पानी पीने के लिए चला गया.पानी पीते समय अचानक पैर फिसल गया. जिससे वह बाणसागर नहर के पानी के तेज बहाव में बह कर लापता हो गया. दोस्तों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाण सागर नहर को बंद करवाने के बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन में जुट गई. घंटा प्रयास के बाद किशोर का शव बरामद हो गया. किशोर के मौत हो जाने पर परिजनों में कोहरा मच गया. मृतक किशोर विजय शंकर पाल उर्फ गोलू गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था. तीन भाईयो में दूसरे नंबर का था. स्कूल बंद होने के कारण आज भेड़ चराने चला गया था.

वही हलिया थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाणसागर नहर में पैर फिसलने से किशोर की डूबने से मौत हुई है शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट