news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नवरात्र के बाद गंगा जल से किया गया मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का शुद्धिकरण

मिर्जापुर : नवरात्र के बाद गंगा जल से किया गया मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का शुद्धिकरण

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-03 22:55:09
  •  0

मिर्जापुर जनपद में नवरात्र मेला संपन्न होने के बाद मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया. हजारों भक्तों के साथ विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी पवित्र गंगा नदी से जल लाकर मंदिर में घटा अभिषेक किया है. यह परंपरा प्राचीन काल से चला आ रहा है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर पर आज गंगा नदी से पवित्र जल लाकर मंदिर का शुद्धिकरण किया गया है. पूरे मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलाई की गई है .इस दौरान हजारों की संख्या में मां विंध्यवासिनी के भक्त शामिल थे. गंगा नदी से घड़े में जल लाकर शुद्धिकरण किया है.भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी भक्तों के साथ गंगा घाट से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें में दिखे.'जय माता दी' के जयकारों के साथ धुलाई की है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. तंत्र-मंत्र साधना करते हैं. मंदिर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया जाता है.ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया से नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. माँ का क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा है, हमारे दादा परदादा के आगे से चलता चला आ रहा है अब हम कर रहे हैं हमारा पोता भी साथ में अब शुरू कर दिया है जिसमें सभी समुदायों के लोग मिलकर भाग लेते हैं. विंध्यवासिनी देवी मंदिर की सेवा और सफाई कर भक्तों को आध्यात्मिक सुख और शांति की अनुभूति होती है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट