news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर: बीजेपी ने हिस्ट्री शीटर को बनाया जिला मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रामदुलार चौधरी के भतीजे के हत्या का है आरोपी

मिर्ज़ापुर: बीजेपी ने हिस्ट्री शीटर को बनाया जिला मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रामदुलार चौधरी के भतीजे के हत्या का है आरोपी

  •  
  •  2026-04-04 22:54:28
  •  0

मिर्जापुर जनपद में भाजपा ने हिस्ट्री शीटर को जिला मंत्री बनाया है. जिसको लेकर जिला स्तरीय कार्य समिति विवादों के घेरे में आ गई है.हिस्ट्रीशीटर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी राम दुलार चौधरी के भतीजे की हत्या 2008 में की थी. रामदुलार चौधरी 20 साल भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी थे राजनाथ सिंह के जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में जिला मंत्री थे.दागियों को कार्यसमिति में जगह मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.

मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्य समिति विवादों के घेरे में आ गई है. कटरा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के बड़े नेता असहज महसूस कर रहे हैं. दरअसल कटरा कोतवाली क्षेत्र के लाल डिग्गी पुलिस चौकी के पास 22 अप्रैल 2008 को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रामदुलार चौधरी के भतीजे शशि चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. जिसमें श्याम सिंह यादव के साथ कई अन्य को आरोपी बनाए गए थे इसके बावजूद भी भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री बना दिया है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी राम दुलार चौधरी जब राजनाथ सिंह मिर्जापुर जनपद में बीजेपी जिला अध्यक्ष थे तो उनके कार्यकाल में जिला मंत्री हुआ करते थे. रामदुलार चौधरी 20 साल भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं 1991 में सुरक्षित छनाबे विधानसभा से चुनाव लड़े थे हालांकि हार गए थे. रामदुलार के भाई जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि हमारे बेटे शशि चौधरी की 22 अप्रैल 2008 को गाड़ी के आगे पीछे करने को लेकर ड्राइवर में विवाद हुआ जिसमें हमारे लड़के की हत्या कर दी गई थी. जिसमें श्याम सिंह यादव के साथ ही अन्य लोग शामिल थे जिसका मिर्जापुर एससी एसटी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है 30 मार्च को तारीख थी अगली तारीख 17 अप्रैल को लगी है. श्याम सिंह यादव अभी बड़ी नहीं हुए हैं अब पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बना दें हमसे उससे कोई लेना देना नहीं है और ना तो मैं किसी से इसको लेकर शिकायत की है, हां मुकदमा जरूर चल रहा है अभी बरी नहीं हुए हैं.

बताया जा रहा भाजपा जिला अध्यक्ष ने कुछ जनप्रतिनिधियों और आरएसएस से जुड़े लोगों के दबाव हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव को बीजेपी जिला मंत्री बनाया है.जिला मंत्री के साथ ही और दागियों को कार्य समिति में शामिल किया गया है.दागियों को कार्यसमिति में जगह मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है को लेकर जब भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज से बात की गई तो उन्होंने फोन पर बताया कि 10 साल से मैं उनको जानता हूं उन पर झूठे आरोप लग रहे हैं, हिस्ट्री शीटर खोले जाने की जानकारी नहीं है इसकी जांच कराई जाएगी.

बीजेपी जिला मंत्री श्याम सिंह यादव ने बताया कि सारे मामले खत्म हो गए हैं अब कुछ भी नहीं है सबसे हम बरी हो गए हैं. जबकि मृतक के पिता ने बताया कि 30 मार्च को तारीख थी अगली 17 अप्रैल को तारीख हैं. वही कटरा कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल 2008 में हुई हत्या के मामले में श्याम सिंह यादव आरोपी है उसका नाम हिस्ट्री सीटर के सूची में भी है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट