मिर्जापुर जनपद अब मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य का उद्घाटन किया गया पीपा पुल हवा में उड़ गया.2 करोड़ 45 लाख की लागत से तैयार पीपा पुल एक भी आंधी नही झेल पाया.14 दिन पहले मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने उद्घाटन किया था.पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तेज आंधी से क्षतिग्रस्त हुआ है.मरम्मत के लिए दो दिन आवागमन बाधित रहेगा. मिर्जापुर जनपद में पीपा पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है दो दिन पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया था, अब मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 14 दिन में ही तेज हवा में उड़ गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या पीपा पुल गंगा नदी पर बना है जो नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है. इस पुल से भदोही के महाराजगंज के साथ ही मिर्जापुर के सिटी मझवां ब्लॉक के कई गांव का आवागमन होता था. पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिर्जापुर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को तेज आंधी आने के कारण पानी बढ़ गया था जिसके कारण पीपा पुल का सरेखड़ मुड़ गया है किनारा खिसक रहा है जिसके कारण चार और 5 अप्रैल को आवागमन बाधित रहेगा इस दौरान मरम्मत का कार्य होगा इसके बाद 6 अप्रैल को पीपा पुल फिर से खोल दिया जाएगा. बताया जा रहा मझवां विधानसभा क्षेत्र में नेवढि़यां घाट से गेगराव घाट पर बने पीपा पुल का भाजपा विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने 21 मार्च को लोकार्पण किया था. दो करोड़ 45 लाख की लागत से 700 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया गया था. पीपा पुल बनने से भदोही महराजगंज से मिर्जापुर आने जाने वाले लोगों को फायदा मिल रहा था. मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने पीपा पुल के लोकार्पण के दिन कहा था इस पुल का बड़ी आवश्यकता थी, कितने दिनों से आवश्यकता थी, किन्ही कारणों से हो नहीं पा रहा था, लेकिन आप लोगों का उपचुनाव में आशीर्वाद मिला, पत्र भी मिलता रहा की यह दूरी कम की जाए, जो चार-पांच गांव है यह श्रीलंका बन जाता था. हम कछवां कटाका होकर मिर्जापुर पहुंचते थे या औराई होकर जाते हैं तो बीच में फाटक पड़ता है कई घंटे का जाम लगता था कई बार यहां हादसा होता था. अब पीपल फूल से लोगों को सुविधा मिलेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.