मिर्जापुर जनपद में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. एक दिन पहले प्रेमिका का हत्या कर शव गेहूं के खेत में प्रेमी छोड़कर चला गया था, दूसरे दिन प्रेमी का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में फैल गई है
मिर्जापुर अहरौरा क्षेत्र के बरही गांव में हुए महिला हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है, महिला का हत्यारा प्रेमी नागेन्द्र कोल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है.सक्तेशगढ़ के पास रेलवे ट्रैक शव मिला है.
दरअसल प्रेमी नागेंद्र कोल और प्रेमिका रेखा देवी बरही गांव के रहने वाले थे ,दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. प्रेमी नागेंद्र कोल रविवार के रात रेखा देवी को घर से बुलाया और हत्या कर गेहूं के खेत में शव छोड़कर फरार हो गया था. सोमवार को रेखा देवी का शव मिला था मृतका महिला के देवर के तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था .दूसरे दिन यानी मंगलवार को प्रेमी नागेंद्र कोल पुलिस और मृतक महिला के परिजनों के डर के कारण ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. महिला की हत्या को लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था. पुलिस की जांच में पाया गया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. प्रेमी के आत्महत्या के बाद अब पुलिस प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई है.
चुनार सीओ मंजरी राव ने बताया कि मृतक प्रेमी नागेंद्र कोल हत्या का वांछित था जिसका शव मिला है पहचान होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.