मिर्जापुर जनपद की पुलिस ने चार बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से रहकर क्रेशर प्लांट में काम करते थे. पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से 2021 में निकले थे, दलाल के माध्यम से भारत में पहुंचे थे .इनके पास से मोबाइल फोन, बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज के साथ भारत के फर्जी तरीके से बनवा रखे आधार कार्ड को भी बरामद किया है.
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध रूप से मिर्जापुर में रहकर क्रेशर प्लांट में काम कर रहे चार बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों बांग्लादेशी कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारत के विभिन्न जगहों पर क्रेशर प्लांट में काम किया करते थे.नागौर से लेकर मिर्जापुर तक प्लांटो में काम कर रहे थे. गिरफ्तार बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेज तैयार कर रह रहे थे. पुलिस ने इनके पास से फर्जी भारत का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बांग्लादेश का एनआईडी कार्ड बरामद किया है. मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन के मां विंध्यवासिनी सभागार में मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कटरा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करते समय फर्जी दस्तावेज के माध्यम से भारत में अवैध रूप से चार बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है. कटरा पुलिस का जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी तो पूछताछ किया तो अपना नाम सबूज हुसैन दनाजपुर पीरगंज जिला ठाकुरगांव बांग्लादेश बताया साथ ही कहा मेरा भाई सब्बीर हुसैन दो और बांग्लादेशी को लाया है. हम सभी क्रेशर प्लांट डगमगपुर में वर्तमान में काम कर रहे है. पुलिस ने सबूज के निशानदेही पर डगमगपुर से तीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बांग्लादेशियों ने पूछताछ बताया कि 2021 में बांग्लादेश से दलाल को पैसा देकर बांग्लादेश सीमा की नदी पार कर पश्चिम बंगाल के रायगंज पहुंचे वहां से कलियागंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से पहले आगरा गए और काम की तलाश में आगरा से मिर्जापुर आए जहां डगमगपुर पड़री में पीके क्रेशर पर अपनी बांग्लादेशी पहचान छुपा कर काम कर रहे थे सब्बीर और साबूज ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर ग्राम दौसती पोस्ट सौंधी जिला कैमूर बिहार के पत्ते पर अपना आधार कार्ड पैन कार्ड बनवा लिया तब से हम लोग प्रदीप सिंह के क्रेशर पर काम कर रहे थे. इसके पहले नागौर जिला में भी क्रेशर स्टोन में काम कर चुके हैं. गिरफ्तार बांग्लादेशी में शब्बीर हुसैन सबूज हुसैन सगे भाई हैं. इनके साथ नरेश दास और जय दास भी गिरफ्तार किए गए हैं. फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.