मिर्जापुर जनपद में मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्राम प्रधान के पति को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.मृतक राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह पेशे से अधिवक्ता भी हैं.बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर मौके से फरार हो गए हैं जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्राम प्रधान पति को हौसला बुलंद बाईक सावर बदमाशों ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो गए हैं जिसका वीडियो लगे सीसीटीवी कैमरे में ही कैद हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गई है. हत्या से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.बताया जा रहा है ग्राम सभा देवरी के रहने वाले राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह शनिवार की सुबह कटरा कोतवाली के सद्भावना नगर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे इस दौरान बाईक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया. बाइक सवार एक बदमाश उतरकर देसी तमंचे से पास में जाकर गोली मार दिया इसके बाद बाइक पर बैठा पहले से एक बदमाश बाइक को स्टार्ट करने लगा लेकिन स्टार्ट नहीं हो रही थी गोली मारने वाला बदमाश फिर बाइक स्टार्ट कर भाग गया, इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोग पकड़ने का प्रयास किया तो तमंचा तान दिया जिससे मोहल्ले के लोग डर के कारण पीछे हो गए. स्थानीय लोगों ने राजीव को जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्राम प्रधान के पति राजीव सिंह पर इसके पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका था जिसको लेकर पुलिस को एप्लीकेशन देकर हत्या के आशंका की शिकायत की थी. इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई राजीव कुमार सिंह के एप्लीकेशन को संज्ञान में नहीं लिया जिसके कारण यह घटना घट गई. बताया जा रहा हमलावर राजेंद्र सोनकर हैं जो कि ग्राम देवरी का ही रहने वाला है. पुरानी रंजीश को लेकर गोली मारी है.कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है. और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गांव के कुछ विवाद को लेकर ग्राम प्रधान पति राजीव कुमार सिंह गोली मारी गई है जिनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई है. गोली मारने वाला पहचान में आ गया है फरार है टीम में लगा दी गई है गिरफ्तारी के लिए. परिजनों की तहरीर पर नाम जड़ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.