मिर्जापुर जनपद में मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर आरोपी के घर राजस्व टीम और पुलिस पहुंचकर घर की नापी की है. आरोपी के घर किसी भी समय बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है.
मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर में 2 दिन पहले हुए दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या के मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर और उसके सहयोगी इंद्रासन बिंद को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अब पुलिस राजस्व टीम के साथ मुख्य आरोपी के घर पहुंच कर नापी की है.डंगहर बस्ती पहुंचकर जिस घर में आरोपी रहता है उसकी नापी की है.
विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला राजेंद्र सोनकर गांव छोड़कर शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में रहता था. यहां पर उसकी नानी ने मां को संपत्ति में हिस्सा दिया था.हिस्से पर कब्जा करने के लिए राजेंद्र ने नानी की हत्या कर दी थी, कब्जे वाली जमीन को बेचने का प्रयास में था पर पैसा नहीं मिलने पर नहीं बेच पा रहा था.यहां पर एक हिस्से में राजेंद्र की पत्नी अपने छोटे बेटे राहुल के साथ रहती है. राजेंद्र भी कभी गांव को छोड़ कर आता था.राजस्व टीम और पुलिस ने नापी की है संभावना लगाया जा रहा है बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.