मिर्जापुर जनपद के अधिवक्ता हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी हत्याकांड के दिन मुख्य आरोपी का सहयोगी था.पुलिस ने बदमाश के दोनो पैरों में गोली मारी कर गिरफ्तार किया है घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिर्जापुर जनपद में दो दिन पहले दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया है. घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है.अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करते समय मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर का सहयोगी था बदमाश इन्द्रसान बिंद, मुख्य आरोपी जब अधिवक्ता को तमंचे से गोली मार रहा था तो सहयोगी बाइक पर बैठा हुआ था और बाइक स्टार्ट करने का कोशिश कर रहा था, बाइक स्टार्ट नहीं होने पर मुख्य आरोपीय गोली मारकर जब लौटा तो सहयोगी को हटाकर खुद बाइक स्टार्ट कर भाग निकला था, जिसका वीडियो भी लगे सीसीटीवी में कैद हुआ था जो बाद में वायरल हुआ था. विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह की शनिवार को सुबह सात बजे जब मॉर्निंग वॉक करने निकले थे तब ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था. मुख्य आरोपी का सहयोगी इंद्रासन बिंद था जिसे पुलिस ने कटरा थाना क्षेत्र चंद्रदीपा वार्ड के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) नितेश कुमार सिंह ने बताया अधिवक्ता हत्याकांड में वांछित दूसरे आरोपी जो मुख्य आरोपी का सहयोगी था उसे मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया गया है,पहले बदमाश पुलिस पर फायर कर रहा था जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों पैर में गोली मारी है, घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.