news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सभासद उप चुनाव के लिए बीजेपी सपा के प्रत्याशियों ने किया नामंकन

मिर्जापुर : सभासद उप चुनाव के लिए बीजेपी सपा के प्रत्याशियों ने किया नामंकन

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-16 17:51:13
  •  0

मिर्जापुर नगर पालिका कपरिषद के बुन्देलखण्डी वार्ड संख्या 36 में होने वाले सभासद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं.

मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नितिन केशरवानी ने नामांकन किया.इस दौरान उनके समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही. नामांकन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नितिन केशरवानी पुराने जनसंघ विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता हैं, इसी आधार पर पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है. नगर पालिका अध्यक्ष को गाली देने के पुराने विवाद पर पूछे गए सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह मामला आपसी था, जिसे बैठकर सुलझा लिया गया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है.हालांकि, जब नए संगठन में कथित “दागी” नेताओं को शामिल किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो जिलाध्यक्ष बिना कोई स्पष्ट जवाब दिए वहां से निकल गए. हम आपको बता दे नितिन केशरवानी सभासद रहे सतीश केसरवानी के बेटे हैं ,सतीश केशरवानी भाजपा के कार्यकर्ता थे उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नितिन केशरवानी को मौका दिया है. वही समाजवादी पार्टी की ओर से नागेन्द्र कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 36 से सभासद उपचुनाव के लिए नामांकन किया है. उनके साथ भी भारी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है.स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर आगामी चुनाव परिणाम पर टिकी है.

मिर्जापुर नगरपालिका परिषद वार्ड नंबर 36 बुंदेलखंडी के सभासद सतीश केशरवानी की मृत्यु हो जाने के कारण सीट रिक्त थी. चुनाव की घोषणा की गई.पर्चा बिक्री जमा जमा 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक,पर्चा जांच 18 अप्रैल को, पर्चा वापसी 20 अप्रैल को,प्रतीक चिन्ह आवंटन 21 अप्रैल को मतदान 05 अप्रैल और मतगणना 07 अप्रैल को होगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट