मिर्जापुर जनपद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. तीनों एक ही बाइक से मध्य प्रदेश से प्रयागराज लौट रहे थे.
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तीसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा तीनों मध्य प्रदेश बारात से वापस प्रयागराज अपने घर लौट रहे थे. प्रयागराज के कोराव के देवघाट के रहने वाले 43 वर्षीय कैर, 56 वर्षीय लक्ष्मीनरायन और एक अज्ञात तीनों लोग एक ही बाइक से मध्यप्रदेश के ढाबा चिरैया गांव बारात में शामिल होने के लिए गए थे.बारात कर सुबह लगभग आठ बजे तीनों बाइक से वापस घर देवघाट जाने के लिए निकले थे.जैसे मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार तीनों को रौंद दिया.जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई.वहीं तीसरा ,युवक घायल हो गया है अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है. घायल युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.