मिर्जापुर जनपद में भीषड़ सड़क हादसा हो गया. ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी जिससे दोनों कारों में आग लग गई दोनों कार में सवार सभी जिंदा जल गए. नौ लोगों की जलने से मौत हो गई है, दो ट्रक ड्राइवर और खलासी की मौत हुई है. इस प्रकार कुल 11 की मौत हुई है.बोलेरो सवार मैहर मुंडन संस्कार कराकर वापस हो रहे थे.सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बूझकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास बुधवार की रात उस समय चीखपुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दिया.टक्कर इतना तेज था कि दोनों कारों में आग लग गई. आग लगने से दोनों कारों में सवार सभी देखते ही देखते जिंदा जल गए. कार में बैठे लोग चिल्लाते रहे बेबस लोग बाहर से कुछ कर नहीं पाए. घटना की जानकारी मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस और जिले के डीएम पवन कुमार गंगवार कप्तान अपर्णा रजत कौशिक मौके पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया मरे हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है मध्य प्रदेश की तरफ से मिर्जापुर की ओर आगे ट्रेलर ट्रक चल रही थी पीछे से ट्रक आ रही थी ट्रेलर और ट्रक के बीच में अल्टो कार और बोलेरो चल रही थी.जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ के पास वाहन पहुंचे तो पीछे से आ रही चना लदे ट्रक ने बोलेरो अल्टो कार में टक्कर मारी टक्कर से दोनों वाहन आगे जा रहे ट्रेलर से टकराएं जिससे बोलेरो और अल्टो कार में आग लग गई बोलोरो जलकर हुई ख़ाक हो गई उसमें सवाल सभी आठ लोग जल गए, अल्टो कार सवार एक की चलने से मौत हो गई, ट्रक के खलासी को ट्रक के केबिन से निकालते समय मौत हो गई जबकि ट्रक चालक का अस्पताल ले जाते समय रास्ते मौत हो गई. घटना के बाद वाराणसी-रीवा (मध्यप्रदेश) हाइवे पर लगा लंबा जाम, दुर्घटना का मंज़र देख दहले लोग, राहत व बचाव कार्य में पुलिस व स्थानीय लोग जुटे. मध्यप्रदेश की ओर से सभी वाहन आ रहे थे. बताया जा रहा है बोलेरो सवार सभी मिर्जापुर जनपद जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे के रहने वाले थे, मैहर में मुंडन संस्कार कराकर परिवार के साथ वापस हो रहे थे.और अल्टो कर सवार सोनभद्र का रहने वाला था ट्रक खलासी और ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हो पाया कहां के रहने वाले थे.
घटनास्थल पहुंची मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार एक दूसरे की टक्कर से कारों में आग लग गई थी जिसमें कुल 11 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवागमन सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है लोगों की पहचान की जा रही है. प्रथम दृष्टया ट्रक का ब्रेक फेल होने से हादसा लग रहा है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.