news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था, कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ बनाने जा रही सरकार

मिर्जापुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था, कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ बनाने जा रही सरकार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-04-29 20:14:42
  •  0

मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मां विंध्यवासिनी दरबार में मथा टेका है. बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है ,मतदाताओं से अपील किया की सेकंड फेज का चुनाव है बढ़ चढ़कर मतदाता मतदान करें आने वाले समय में अपने बंगाल को सुरक्षित व्यवस्था बनाएं.

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में बुधवार को पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया.मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत भी किया है. मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया कहा पश्चिम बंगाल का आज विशेष दिन है पश्चिम बंगाल की आज जनता सेकंड फेज के मतदान कर रही है मैं सभी पश्चिम बंगाल की नागरिकों को कहूंगा लोकतंत्र की इस महापर्व में भाग लीजिए, अधिक से अधिक मतदान कीजिए आने वाले समय में अपने पश्चिम बंगाल को सुरक्षित व्यवस्थित पश्चिम बंगाल बनाएं, भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है बीजेपी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किया है.दर्शन पूजन तीर्थपुरोहित प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने कराया.नितिन नवीन आचार्य अगस्त्य द्विवेदी के यजमान है. दर्शन पूजन के बाद कहा मां गंगा, मां विंध्यवासिनी सबको शक्ति प्रदान करें आज मां का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हर समय मां का दर्शन करने से मुझे ऊर्जा मिलती है. समस्त उत्तर प्रदेश को समस्त भारत वासियों पर मां की कृपा बनी रहे

Tag :  

संबंधित पोस्ट