मिर्जापुर जनपद के सभासद के उपचुनाव में 10 के नोट को फाड़कर बैलट बॉक्स को सील करने का सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया है. कहा सत्ता के दबाव में 10 के नोट को फाड़कर अधिकारियों ने सील।किया है जो असंवैधानिक है इस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. कल पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे.
मिर्जापुर नगर पालिका के रिक्त सभासद पद के लिए उपचुनाव कराया गया. मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बैलट बॉक्स सील को लेकर सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि 10 के नोट को फाड़कर अधिकारियों ने सत्ता के दबाव में बैलट बॉक्स को सील किया है इस दौरान सपा प्रत्याशी के आरोप लगाने पर पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा हुआ है. पूरा मामला बुंदेलखंडी वार्ड के 233 बूथ नंबर का है. मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र कुमार तिवारी ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया है कि सत्ता के दबाव में अधिकारियों ने 10 के नोट को फाड़ कर सील किया है, कहां की नोट फाड़ना असंवैधानिक है इन पर देशद्रोह का मुकदमा तर्ज होना चाहिए साथ ही कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो कल पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग करेंगे.
बुंदेलखंडी वार्ड के उप चुनाव के लिए 40.97 पप्रतिशत मतदान हुआ है. बीजेपी के सभासद सतीश केसरवानी के निधन के बाद यह सीट खाली हुआ था भाजपा ने सतीश केसरवानी के लड़के नितिन केसरवानी को टिकट दिया है तो वहीं सपा ने नागेंद्र तिवारी को मैदान में उतारा है. इनके साथ दो प्रत्याशी और मैदान में. मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन सभी प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला बैलट बॉक्स में कैद कर दिया है, 7 मई को मतगणना होगा तब पता चलेगा बुंदेलखंडी वार्ड की मतदाताओं ने जिताया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.