news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर के दिलीप सिंह पश्चिम बंगाल में जीता चुनाव, गांव में जश्न का माहौल

मिर्जापुर के दिलीप सिंह पश्चिम बंगाल में जीता चुनाव, गांव में जश्न का माहौल

  •   दिनेश पटेल
  •  2026-05-05 22:19:03
  •  0

मिर्जापुर विकास खंड मझवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कटका निवासी दिलीप सिंह ने राजनीति के मैदान में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भाजपा के उम्मीदवार पद से पश्चिम बंगाल के चापदानी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर जीत दर्ज की है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने उत्साह पूर्वक डी जे और ढोल नगाड़ो कि धुनपर जमकर जश्न मनाया। सोमवार को सायं काल जैसे ही चादपानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का परिणाम घोषित हुआ, दिलीप सिंह के सेकड़ो समर्थक सड़कों पर उतर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्थानीय लोगों ने उनकी जीत को संघर्ष, मेहनत और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। गांव के गुड्डू सिंह, संकेत सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह आदि स्थानीय लोगो ने कहा कि गांव में प्रतिवर्ष रामलीला मंच पर मंचन के जरिए अपनी प्रतिभा कि पहचान बनाने वाले दिलीप सिंह अब जनसेवा के नए दायित्व के साथ दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी से विधायक के रूप में स्थापित हो गए। जिससे मझवा क्षेत्र के शुभचिंतको और कटका गांव में भी उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

Tag :  

संबंधित पोस्ट