news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: रेलवे के कार्य में लगे मजदूर पर प्लेट गिरने से हुई मौत

मिर्जापुर: रेलवे के कार्य में लगे मजदूर पर प्लेट गिरने से हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-05-10 22:27:46
  •  0

मिर्जापुर जनपद में रेलवे कार्य में लगे मजदूर पर लोहे की प्लेट गिरने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भाग गई. बिना सेफ्टी से रेलवे कार्य करा रही थी जिसके कारण हादसा हुआ.

मिर्जापुर कोतवाली कटरा के ओझला पूल के पास रविवार को उस समय चीखपुकार मच गई जब रेलवे कार्य में लगे एक मजदूर पर लोहे की प्लेट गिर गई और मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.बताया जा रहा कार्यदायी संस्था गिरिराज जी कंपनी आगरा द्वारा रेलवे कार्य कराया जा रहा था.कार्य मे बड़ी बसही के रहने वाले मजदूर घनश्याम निषाद उम्र 50 वर्ष के द्वारा कार्य किया जा रहा था इस दौरान लोहे की मोटी प्लेट गिरने की वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गई .सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी नटवा कृष्णकांत त्रिपाठी अपने हमराही हरीकेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा वैद्यनाथ सिंह पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

परिजनों का आरोप है कि मौत हो जाने के बाद पुलिस जबरन शव को लेकर भाग गई, सीओ सिटी विवेक चावल भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद दिलाने की बात कही.वही कटरा कोतवाली प्रभारी बैधनाथ सिंह ने बताया कि काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है.शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट