news updates

मिर्जापुर : जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों का फूटा गुस्सा, एसी न चलने से रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोकी ट्रेन मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : चार सहेलियों के साथ गंगा दशहरा पर तालाब में गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई एक किशोरी की डूबने से हुई मौत.

मिर्जापुर : चार सहेलियों के साथ गंगा दशहरा पर तालाब में गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई एक किशोरी की डूबने से हुई मौत.

  •  
  •  2026-05-26 20:51:21
  •  0

मिर्जापुर जनपद में दशहरा के दिन तालाब में गुड्डा गुड़िया प्रवाहित करने गई चार सहेलियों के साथ एक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई. शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पहुंचकर डूबे किशोरी को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया. मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के कनोखर गांव में मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर उस समय चीखपुकार मच गई जब चार सहेलियों के साथ गुड्डा गुड़िया प्रवाहित करने तालाब में गई एक किशोरी डूब गई. तीन सहेलियां तालाब के ऊपर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोग दौड़कर डूबे किशोरी को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.बताया जा रहा कनोखर गांव के रहने रामायण प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी काजल अपनी सहेलियों संध्या, खुशबू और सुमन के साथ गांव के तालाब पर गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई थी.प्रवाहित करते समय काजल का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई.सहेलियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूबे काजल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.काजल के मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्षों से गंगा दशहरा के दिन गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने की परंपरा है.परंपरा के अनुसार चारों सहेलियां तालाब पर गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई थीं.इस दौरान हादसा हो गया. लालगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि एक किशोरी की मौत हुई है दशहरा के पर्व पर गुड्डा-गुड़िया प्रवाहित करने गई थी इस दौरान हादसा हो गया. शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है जांच की जा रही है

Tag :  

संबंधित पोस्ट