news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर

  •   JP PATEL
  •  2026-06-03 20:41:35
  •  0

मिर्जापुर जनपद में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तेलंगाना से आकर मिर्जापुर पीड़ित चक्कर लगा रहा है.तीन महीने से परिवार मिर्जापुर के ऑफिसों का चक्कर काट रहा है.विंध्याचल दर्शन कर वापस जाते समय फरवरी में हादसा हुआ था.पीड़ित परिवार ने डीएम को ज्ञापन देकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग की है.

तेलंगाना राज्य के रहने वाला एक परिवार मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मिर्जापुर जनपद में ऑफिस का चक्कर काट रहा है. तीन महीने पहले अपने पति की मृत्यु के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर दर ठोकरे खा रही है. दरअसल तेलंगाना संगारेडी जनपद की रहने वाली अवशाली राधिका अपने पति अवशाली अंजनेल्यू के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंप कर बताया है. 14 फरवरी को विंध्याचल दर्शन कर वापस जाते समय कर खाई में गिर गई थी जिसमें सभी को चोटे थी. सभी को विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था जहां पति अवशाली अंजनेल्यू की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला मंडलीय अस्पताल रेफर किया था मगर लगा कि यहां पर अच्छी इलाज नहीं हो पाएगी वाराणसी ले जाया जा रहा था जहां 15 फरवरी 2:30 बजे रात पति की रास्ते में मौत हो जाने पर वाराणसी मणिकर्णिका घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. तेलंगाना से तीसरी बार आया हूं यहां के अधिकारी यहां से वहां दौड़ा रहे हैं.

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मृत्यु प्रमाण पत्र आपको जारी कर दिया जाएगा कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं है.एक ,हलफनामा बनवाकर आप कार्यालय में उपलब्ध करवा दीजिए इसके बाद कार्रवाई करवाते हुए आपको मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा दिया जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट