news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग,श्रद्धालुओं में मचा अफरातफरी

मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग,श्रद्धालुओं में मचा अफरातफरी

  •   JP PATEL
  •  2026-06-10 16:35:54
  •  0

मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर के दानपात्र में लगी आग.विन्ध्य विकास परिषद के 18 नम्बर के दानपात्र में आग लगने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने आग पर पाया काबू.किसी श्रद्धालु के अगरबत्ती जलाएं जाने से लगी थी आग.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्व मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में लगे दानपात्र में अचानक आग लग गई. आग लगने से दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहौल हो गया. किसी तरह ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने अग्नि सामान यंत्र से आग पर काबू पा लिया.बताया जा रहा मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण के निकास द्वार के नीचे सीढ़ी के पास लगे 18 नंबर दानपात्र में बुधवार को करीब 10:00 बजे सुबह के आसपास अचानक धुंआ निकलते देखा श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात एसआई सुजीत कुमार पांडेय ने अपने सहयोगी सिपाही के साथ मौके पर अग्निशमन यंत्र ले जाकर समय रहते आग पर काबू पा लिया.सवाल उठता है कि मंदिर पर तैनात चप्पे चप्पे पर पुलिस वाले क्यो नही निगरानी करते. लापरवाही के कारण आग लगी.

विंध्य धाम चौकी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया की सीढ़ी के नीचे लगे दानपात्र में आग लगी थी. समय रहते बुझा लिया गया है कोई नुकसान नहीं हुआ है. किसी श्रद्धालु ने अगरबत्ती इसमें लगा दिया था जिसके चलते आग लगी थी. श्रद्धालुओं से अपील है कि जो भी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आ रहा है अगरबत्ती और दिया निर्धारित स्थान पर ही चलाएं हर जगह जलन का प्रयास न करें.

Tag :  

संबंधित पोस्ट