मिर्जापुर : केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के 12साल पूरे होने पर मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जिले में पहुंचे.इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता की.मोदी सरकार के कामों को गिनाया.कहा आज जहा मिडिल ईस्ट के देश युद्ध के चपेट में है तो वही भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है.देश के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार के योजनाओं लाभ मिल रहा है जिसका नतीजा है कि आज 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं.
मिर्जापुर पहुंचे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, उन्होंने जिला पंचायत स्थित सभागार में मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज बहुत सारे मिडिल ईस्ट के देश युद्ध के चपेट में है यूक्रेन रसिया जिस तरह से युद्ध हो रहा है,आज भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने पूरे समर्थ के साथ देश का विकास कर रहा है. 28 मार्च सबसे बड़ा एयरपोर्ट देश का समर्पित किया सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे को समर्पित किया गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का सफल कार्यकाल पुरा हुआ है, चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिकतम रिकॉर्ड बनाया है. इस ऐतिहासिक को लेकर प्रदेश के लोग बधाई दे रहे हैं.12 साल में भारतीय संस्कृति, भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्विक छवि के लिए वरदान साबित हुए हैं.
देश के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार के योजनाओं लाभ मिले जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने काम किया जिसका नतीजा है कि आज 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं.किसानों की आमदनी बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, युवको रोजगार देने वाला बनाना, निवेश को ऊंचाई पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता रही है.मुद्रा योजना मेकिंग इंडिया आत्मा निर्भर भारत उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि लोन विधि योजना प्रभावित रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.